नीमच- समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत 21 नवम्बर 2024 को जिलास्तरीय "जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझाना आसान है" प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय मॉडल उ.मा.वि. कनावटी नीमच में किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के आए विद्यार्थियों ने अपने प्रयोगों के माध्यम बताया कि किस प्रकार ढोंगी लोग अंधविश्वास फैलाकर आमजन को बेवकूफ बनाकर भोली भली जनता को लूटते हैं। ये लोग विज्ञान के प्रयोगों को चमत्कार बताकर आम जनता में अंधविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित 5-5 टीमों ने भाग लेकर अपने प्रयोगों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि जादू या चमत्कार नाम की कोई चीज नहीं होती है। वास्तव में ये सभी या तो कोई रासायनिक अभिक्रियौ, बर्तन की विशेष बनावट या हाथ की सफाई से प्रयोग किये जाते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने मंत्रशक्ति से आग प्रज्जवलित कर, बोतल में भूत को कैद कर तथा रस्सियों को काटकर उसे वापस जोड़कर चमत्कार दिखाये। कार्यक्रम में शाउमावि रतनगढ़ के उमाशि जीएल धनगर द्वारा सभी चमत्कारों में निहीत वैज्ञानिक घटनाओं से बच्चों को अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन मनोज शर्मा एवं श्रीमती निशा रावत ने किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शा. सीएम राईज मॉडल उमावि मनासा व द्वितीन स्थान शा. कन्या उमावि रतनगढ़ के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज जैन सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग नीमच एवं विशिष्ट अतिथि प्रलयकुमार उपाध्याय सहायके जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान रहे। अंत में आभार प्रदर्शन मनोज शर्मा ने संचालन शरद गेहलोत ने किया।