नीमच आ रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर - एसपी ने दशहरा मैदान का किया निरीक्षण, आम व ख़ास व्यवस्थाओ के दिए निर्देश, रूट भी हुआ तय, आख़िर कैसे हुई तैयारिया,पढ़े खबर

MP 44 NEWS March 21, 2023, 8:27 pm Technology

नीमच 21 मार्च 2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 24 मार्च को जिला मुख्यालय नीमच पर राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एडीएम सुश्री नेहा मीना एएसपी श्री सुंदर सिंह कनेश ,जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान नीमच पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दशहरा मैदान पर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मंच की व्यवस्था,बैरिकेडिंग व्यवस्था आमंत्रितो की बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था वाहन की पार्किंग व्यवस्था एलईडी की व्यवस्था मुख्यमंत्री जी के अन्य जिलों के हितग्राहियों से संवाद के लिए आवश्यक व्यवस्था कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले जिले वासियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था, टेंट व्यवस्था ,माइक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू यातायात व्यवस्था ,वाहन पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });