KHABAR: 'वक्फ कानून में सुधार से मुस्लिम समाज को मिलेगा लाभ, सांसद ने कहा- पारदर्शिता बढ़ेगी, भाजपा कार्यालय में जनजागरण अभियान की बैठक, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 3, 2025, 6:12 pm Technology

निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा में भाजपा कार्यालय पर वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के संभाग प्रभारी हामिद शेख और जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत माल्यार्पण और उपरना पहनाकर किया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ कानून में किए गए संशोधन से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। ये कदम भ्रष्टाचार पर नियंत्रण में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से मुस्लिम समुदाय के वंचित परिवारों और महिलाओं के विकास को नई दिशा मिलेगी। उदयपुर संभाग प्रभारी हामिद शेख ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, समाज के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले सांसद अग्रवाल के कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });