KHABAR : हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी नानालाल पर इनामी राशि को पुलिस ने बढ़ाया, पता बताने वाले को मिलेगा इतने लाख का इनाम, पढ़े खबर

MP44NEWS April 1, 2023, 3:15 pm Technology

चित्तौड़गढ़। हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी नानालाल मोग्या पर इनामी राशि को बढ़ा दी गई है। अब उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है। यह आदेश राजस्थान पुलिस के महानिदेशक जयपुर से आया है।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि बड़ीसादड़ी थाने के नलवई निवासी नानालाल उर्फ दिलीप सिंह पुत्र नंदा मोग्या पर चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है। आरोपी काफी लंबे समय से फरार है और पुलिस को तलाश है। नानालाल पर 25 हजार रुपए की इनामी राशि थी,जिसे पुलिस मुख्यालय महानिदेशक ने बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी है। नाना लाल के ठिकाने की सूचना देने पर इनाम राशि दी जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी नानालाल की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

भतीजे की गोली मारकर की थी हत्या

नानालाल के खिलाफ कई मामले दर्ज है। उस पर अपने ही भतीजे को गोली मारकर हत्या का आरोप है। फरार आरोपी नानालाल ने 29 अक्टूबर 2018 को अपने गांव नलवाई में सुबह 8 बजे मंदिर पर ही दर्शन करने आए खुद के भतीजे मदनलाल की दिनदहाडे हत्या की थी। भागते समय मृतक की पत्नी पर भी पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, उसने मर्डर के 11 महीने पहले मदन पर हमला कर उसका एक पांव काट दिया था। फरारी काटते हुए भी उसने दोबारा गांव आकर भतीजे की हत्या कर दी।

पुलिस पर भी किया हमला

पुलिस ने हमले के मामले में उसके सहयोगियों को तो पकड़ लिया था पर नानालाल हाथ नहीं आया था। नानालाल इतना दुसाहसी है कि वह एक बार पहले भी चोरी के मामले में पकडने आई पुलिस पर चाकूवार कर भाग चुका है। इसके अलावा मार्च 2021 में निकुंभ पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी थी। तब उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर भाग निकला था। अप्रैल 2022 में छोटीसादड़ी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन इन मामलों में भी वो फरार है। कभी पकड़ में नहीं आया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });