KHABAR: पुलिस थाना जावद, रतनगढ़, सिंगोली, बघाना, नीमच सिटी एवं नीमच केंट में जप्तशुदा 426 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न, 24 लाख रूपयें से अधिक राशि का राजस्व प्राप्त, पढ़े MP44NEWS पर खास खबर

MP 44 NEWS July 1, 2025, 7:54 pm Technology

नीमच - पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्त जिलों के पुलिस थानों में कई वर्षो से जप्तशुदा वाहनों के निराकरण एवं नीलामी का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को इस अभियान के दौरान अपने अपने थानों में जप्तशुदा वाहनों की निलामी हेतु निर्देश दिये गये है। जप्तशुदा वाहनों की निलामी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस थाना जावद पर दिनांक 17.06.25, पुलिस थाना रतनगढ़ पर दिनांक 18.06.25, पुलिस थाना सिंगोली पर दिनांक 19.06.2, पुलिस थाना बघाना पर दिनांक 24.06.25, पुलिस थाना नीमच सिटी पर दिनांक 25.06.25 एवं पुलिस थाना नीमच केंट पर दिनांक 29.06.25 को विधिवत रूप से जप्त वाहनों की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न हुई। उक्त नीलामी कार्यवाही संबंधित थाना प्रभारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में की गई। वाहनों की निलामी से पूर्व सर्वसाधारण जनता को नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इच्छुक व्यक्ति अमानत राशि नीलामी प्रारंभ होने से पूर्व जमा कर थाना परिसर में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। साथ ही यह भी सूचित किया गया था कि इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त कर नीलामी पूर्व वाहन का निरीक्षण कर सकते हैं। उक्त निलामी प्रक्रिया के दौरान पुलिस थाना जावद पर 02 चार पहिया एवं 52 दो पहिया इस प्रकार कुल 54 वाहन, पुलिस थाना रतनगढ़ पर 09 दो पहिया वाहन, पुलिस थाना सिंगोली पर 01 चार पहिया एवं 07 दो पहिया इस प्रकार कुल 08 वाहन, पुलिस थाना बघाना पर 02 चार पहिया एवं 01 दो पहिया इस प्रकार कुल 03 वाहन, पुलिस थाना नीमच सिटी पर 03 चार पहिया एवं 56 दो पहिया एवं पुलिस थाना नीमच केंट पर 11 चार पहिया एवं 282 दो पहिया इस प्रकार कुल 293 वाहन कुल 426 वाहनों की निलामी कार्यवाही सम्पन्न हुई है। पुलिस थाना नीमच केंट में 293 वाहनों की निलामी से 9,66,359/- रूपयें, पुलिस थाना नीमच सिटी में 59 वाहनों की निलामी से 5,96,912/- रूपयें, पुलिस थाना बघाना में 03 वाहनों की निलामी से 1,37,100/- रूपयें, पुलिस थाना जावद में 54 वाहनों की निलामी से 4,96,406/- रूपयें, पुलिस थाना रतनगढ़ में 09 वाहनों की निलामी से 78,110/- रूपयें एवं पुलिस थाना सिंगोली में 08 वाहनों की निलामी से 1,52,936/- रूपयंें इस प्रकार 426 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की निलामी के माध्यम से राज्य शासन को कुल राशि 24,27,423/- रूपयें (चौबीस लाख सत्ताईस हजार चार सौ तेईस रुपयंे) का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करते हुए विधिवत वीडियोग्राफी कराई गई। नीलामी के आयोजन में संबंधित थानोें के थाना स्टॉफ एवं तहसील कार्यालय स्टॉफ का योगदान रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });