KHABAR: सर्पदंश से युवक की मौत, घर में सोए युवक को सांप ने डसा, बारिश में सर्पदंश का खतरा बढ़ा, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 2, 2025, 1:51 pm Technology

नीमच - बारिश के दिनों में जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बढ़ने लगा है। एक युवक को रात्रि में सांप ने डस लिया। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुकड़ेश्वर थानांतर्गत गांव सुवासरा खुर्द में 20 वर्षीय विनोद पिता नन्दलाल भील रात में अपने घर में सोया था। घर में सांप घुस आया और सोते विनोद को डस लिया। विनोद की चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और उसे रात करीब डेढ़ बजे मनासा के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गम्भीर होने के कारण पीड़ित युवक को नीमच रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बावजूद विनोद की जान नहीं बचाई जा सकी, सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। पीएम के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बता दें गर्मी में सांप या जहरीले जीव जमीन में या बिलों में दुबक कर रहते हैं लेकिन बारिश में जैसे ही बिलों में पानी भर जाता है तब सरीसृप बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान की खोज में कच्चे घरों या दीवार की दरारों में आ जाते हैं। ऐसे में अत्यंत सावधान रहने की जरूरत है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });