KHABAR: महिलाओं और बालिकाओं के लिए पुलिस, सेना एवं अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्‍क प्रशिक्षण 10 जुलाई से नीमच में, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 2, 2025, 3:43 pm Technology

बालिकाओं को पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिये प्रति दिन दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक विषय ज्ञान एवं सायं 4 से 6 बजे तक शारीरिक दक्षता संवर्धन (दौड, कूद एवं गोलाफेंक) की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाई जावेगी। पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण में कक्षा 10वी, कक्षा 12वी उत्तीर्ण, स्नातक उत्‍तीर्ण, बालिकाएं एवं महिलायें सम्मिलित हो सकती है। इस भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीक्षक सुभाष गवई मो.न. 9977088803, सुबेदार सुरेश सिंह सिसोदिया के मो.न. 8817509039 एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग वसीम सिद्दीकी के मो.न. 6267747140 पर संपर्क किया जा सकता हैं। निःशुल्क पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बल की भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाली इच्छुक बालिकाएं एवं महिलायें, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, कलेक्टोरेट, कक्ष क्रं. 51 नीमच से आवेदन प्राप्त कर अपना पंजीयन करवा सकती हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });