शहर की विद्युत वितरण कंपनी बुधवार को 11 केवी संजीवनी फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि बुधवार को 11 केवी संजीवनी फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक फीडर से जुड़े गोमाबाई रोड, विकास नगर, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नं. 34, स्कीम नं. 36 ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।