वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 22 लाख से निर्मित होने वाले तीन शासकीय हाई स्कूल भवन धमनार, कुचड़ोद एवं पिपलिया कराडिया भवन का भूमि पूजन किया। इसमें शासकीय हाई स्कूल भवन धमनार जो की 2 करोड़ 99 लाख 88 हजार से निर्मित होगा। शासकीय हाई स्कूल भवन कुचड़ोद 2 करोड़ 99 लाख 94 हजार से निर्मित होगा। शासकीय हाई स्कूल भवन पिपलिया कराडिया भवन 1 करोड़ 99 लाख 90 हजार की लागत से निर्मित होगा। इसके साथ ही शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पिपलिया कराडिया में 23 लाख 24 हजार से निर्मित होने वाले बाउंड्री वॉल कार्य का भूमि पूजन किया। ग्राम धमनार एवं पिपलिया कराड़िया में वित्त मंत्री द्वारा स्कूली बच्चों को नि:शुल्क साइकिल वितरित भी की गई। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा की शिक्षा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करती है। शिक्षा के द्वारा ही व्यक्ति सामाजिक प्राणी बनता है। व्यक्ति में सहयोग की भावना विकसित होती हैं। शिक्षा के लिए जो भवन निर्मित किए जा रहे हैं। इन भवनों में बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। इनके अंदर पढ़ने वाले बच्चे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी, अच्छे राजनेता बनेंगे। भारत सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति का निर्माण किया गया है। जो पहले से शिक्षा नीति चली आ रही थी। उसमें बहुत सी विसंगतियां थी। उसको दूर कर अब नई शिक्षा नीति बनाई गई है। नई शिक्षा नीति नई अवधारणा पर आधारित है। उस के माध्यम से पढ़ने वाले बच्चे उद्यमी बनेंगे। भविष्य में कुछ कर सकेंगे। उनको शिक्षा के दौरान ही अलग-अलग विषय पढ़ने का मौका भी मिलेगा। वह अपनी मनपसंद से अपनी इच्छा अनुसार विषय बदलने में समर्थ होंगे। शिक्षा को और बेहतर करने के लिए सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। छोटे-छोटे स्कूलों को मिलाकर अब एक बड़ा स्कूल बनाया जा रहा है। जहां पर शिक्षा का बहुत बेहतर प्रबंध होगा।