KHABAR : महाकाल की नगरी बनेगी टाइम कैपिटल:सीएम-केंद्रीय मंत्री ने किया 15.20 करोड़ में बने साइंस सेंटर का लोकार्पण और बायपास का भूमिपूजन, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 3, 2026, 2:08 pm Technology

उज्जैन एक बार फिर देश-दुनिया के वैज्ञानिक और बौद्धिक विमर्श का केंद्र बनने जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी में शुक्रवार से महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम पर आधारित प्रदर्शनी और तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। इसके अलावा उज्जैन सिंहस्थ के लिए 19 किमी लंबे फोर लेन बायपास का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क 701 करोड़ रुपए में बनेगी। वहीं 22 करोड़ से विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का विस्तारीकरण होगा। कार्यक्रम का आयोजन वसंत विहार स्थित तारामंडल परिसर में किया जा रहा है। जिसमें सांसद अनिल फिरोजिया, केएस मुरली डायरेक्टर जरनल सीआरटीएल, अनिल कोठारी डायरेक्टर जनरल एमपीसीएसटी, डॉ. वीके सारस्वत नीति आयोग के सदस्य, सुरेश सोनी, शिव कुमार शर्मा, डॉ गंती एस मूर्ति नेशनल कॉर्डिनेटर शामिल हुए। महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम पर आधारित प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए अतिथि। 15.20 करोड़ की लागत से बना साइंस सेंटर तारामंडल परिसर में तैयार किए गए इस अत्याधुनिक साइंस सेंटर के निर्माण पर 15.20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ और राज्य सरकार ने 8.56 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और अंतरिक्ष विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत, इसरो से जुड़े वैज्ञानिक, जापान सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ और देश के प्रमुख संस्थानों के शिक्षाविद अपने विचार रखेंगे। उज्जैन-डोंगला को वैश्विक मेरिडियन के रूप में स्थापित करना स्पेस इकोनॉमी और विकसित भारत खगोल विज्ञान, एस्ट्रोफिजिक्स और कॉस्मोलॉजी भारतीय काल गणना का वैज्ञानिक आधार अंतरिक्ष तकनीक और रक्षा रणनीति देश-विदेश के दिग्गज वैज्ञानिक होंगे शामिल कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में आमजन को भारतीय काल गणना, खगोल विज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष तकनीक की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में आमजन को भारतीय काल गणना, खगोल विज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष तकनीक की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। छात्रों के लिए खास आकर्षण: सैटेलाइट और UAV वर्कशॉप सैटेलाइट मेकिंग वर्कशॉप UAV और RC प्लेन ट्रेनिंग टेलीस्कोप से रात्रि आकाश अवलोकन सनस्पॉट स्टडी (सूर्य का अध्ययन) इसके अलावा डोंगला में डीप स्काई ऑब्जर्वेशन भी कराया जाएगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });