*KHABAR : आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 12, 2026, 11:23 am Technology

नीमच | अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड जावद प्रीति संघवी द्वारा दो पीडित परिवारों को राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम जावद द्वारा तुम्‍बा निवासी चंदाबाई पति विशाल की पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस विशाल पिता बाबुलाल को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। इसी तरह लापियॉं निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबलु पिता लालुराम की तालाब में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस लालुराम पिता दुधा को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृ‍त की गई है। तहसीलदार जावद द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम जावद को प्रस्‍तुत किया गया था।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });