चित्तौड़गढ़। शंभुपुरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 3 साल से अधिक समय पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे डोडाचूरा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा के निर्देशन मे डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व में टीम हैडकानि.फतेह सिंह , कानि. दिनेश, गोपाल द्वारा कार्यवाही करते हुवे 3 साल से अधिक पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे 15 हज़ार के इनामी डोडाचुरा सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना शंभुपुरा द्वारा फरवरी 2023 को नाकाबंदी के दौरान एक कार से 8 कट्टों में भरा हुआ कुल 157 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा बरामद कर मौके से दो मुलजिम को गिरफ्तार किया गया था । उक्त प्रकरण में वांछित डोडाचुरा सप्लायर की तलाश करते उक्त टीम द्वारा अभियुक्त जगदीश उपाध्याय पिता दुर्गा शंकर जाति ब्राह्मण उम्र 48 साल निवासी सांडिया थाना मनासा जिला नीमच एमपी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में जब्तशुदा मादक पदार्थ के संबध में अभियुक्त से पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं