लापरवाही और पत्रकारों से बदसलुकी के लिए शुमार नीमच तत्कालीन आरटीओ अधिकारी बरखा गौड़ लापरवाही के चलते खरगोन में सस्पेंड हो गई। खरगोन में शुक्रवार को अनफीट यात्री बस 50 फीट उंचे पुल से जा गिरी। जहां बस में सवार 70 लोगो में से 23 की मौत हो गई। जिसमें महिला बच्चे ओर पुरूष शामिल है। मौके पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल पहुंचे और आरटीओ की लापरवाही के लिए सस्पेंड बरखा गौड़ को किया गया। गौरतलब है की बरखा गौड़ नीमच में भी लापरवाही अनफीट बसें और यातायात की बिगड़ी व्यवस्थाओ के नाम से जानी जाती थी। वहा 2017 से 2019 तक नीमच आरटीओ पद पर बनी रही।