नीमच जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शनिवार को 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची के तहत कई पुलिसकर्मियों को थानों, चौकियों और पुलिस लाइन से नई पदस्थापना दी गई है। उप निरीक्षक अशोक मौर्य को नीमच सिटी से यातायात थाना भेजा गया है। वहीं चेतन सिंह और नवीन हाड़ा को चौकी नयागांव पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों एवं चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अन्य पुलिसकर्मियों की पूरी सूची इस प्रकार है