KHABAR : जावद विधानसभा क्षेत्र के मोरवन तालाब योजना में नहरों की विशेष मरम्मत हेतु मिली प्रशासकीय स्वीकृति,07 करोड़ 69 लाख 37 हजार रुपए की राशि से होगा नहरों का लाइनिंग कार्य, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 1, 2023, 5:36 pm Technology

जावद विधानसभा क्षेत्र में किसानों को समृद्धशाली बनाने हेतु प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के मोरवन डैम के लिए प्रदेश के जल संसाधन विभाग द्वारा पत्र जारी कर बताया गया है कि मोरवन तालाब योजना में तहसील जावद, जिला नीमच की नहरों के लाइनिंग कार्य की विशेष मरम्मत अंतर्गत ₹769.37 लाख रुपए (सात करोड़ उन्हत्तर लाख सैंतीस हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों एवं आमजन को मिली इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का आभार जताया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });