पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 12 जून से 19 जून तक विशेष जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु‘‘ संचालित करने हेतु निर्देशित किया जाकर अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट से तैयार सेल्फी पांईट जिस पर महिला हेल्पलाईन नम्बर हो बनाये जाकर अधिक से अधिक लोगो को सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेने हेतु जागरूक किया जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराधा गिरवाल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के मुख्य स्थानों - पुलिस अधीक्षक कार्यालय,यातायात थाने के सामने, भगवानपूरा चौराहा,सदगुरू बेकरी एवं चोपड़ा चौराहा पर अभिमन्यु कट आउट का सेल्फी प्वाइंट लगाया गया, जिसमे अधिक से अधिक आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाकर आमजन द्वारा रुचि लेते हुए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गई। सेल्फी पाइंट पर उपस्थित आमजन को महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रुण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाकर अभियान से संबंधित शपथ - ‘‘मैं शपथ पूर्वक प्रतिज्ञा लेता हॅू कि मैं ‘‘ अभिमन्यू ‘‘ समाज में व्याप्त नशा, दहेज प्रथा, रूढिवादिता, अश्लीलता असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंग भेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूँगा‘‘ दिलवाई गई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक वैशाली सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों को अभियान अभिमन्यु की शपथ दिलवाई गयी! अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पुरूषों एवं लड़कों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।