नीमच। दिनांक 01/08/2023 को ए कंपनी 24वी वाहिनी विशेष सशस्त्र पुलिस बल कैंप पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षकअमित तोलानी द्वारा उपस्थित ए कंपनी प्रभारी, निरीक्षक मुकेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदोरिया, उप निरीक्षक रामरतन गोयल गोयल, उप निरीक्षक जिलानी लाला, प्रधान आरक्षक 117 किशोर सिंह ,आरक्षक 149 अश्विन शर्मा, आरक्षक 773 नवीन कुमार, आरक्षक 737 नरेंद्र सिंह एवम अन्य कर्मचारियों सहित पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा उपस्थित अधि /कर्मचारियों को और अधिक संख्या में पौधारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।