नीमच 31 अक्टूबर 2023, देश व प्रदेश के साथ ही नीमच जिले मे भी स्व.श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन में अपर कलेक्टर नेहा मीनाने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
सामुहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। अन्य विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्व, कलेक्टोरेट, तहसील, जनसम्पर्क, पुलिस खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की।
इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, प्रीती संघवी, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना व अन्य जिला अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।