नीमच 5 दिसम्बर 2023, सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिको, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो, सामाजिक संगठनों, व्यवसाईयों में आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जैन सोश्यल ग्रुप संगीनी ग्रेटर नीमच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सैनिक कल्याण के लिए अपनी ओर से 11 हजार रूपये की राशि एकत्रित कर, सैनिको के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन को भेंट की है। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जैन सोश्यल ग्रुप संगीनी ग्रेटर नीमच की कॉर्डिनेटर रानीराणा, अध्यक्ष तारा वया, सचिव गुणबाला नादेंचा, कोषाध्यक्ष राखी कोचेटृा, मंजू चौरडिया, ऋतु चौरडिया, अलका बाफना, शकुंतला मारू, सीमा पामेचा, अनिता जैन, आदि महिलाओं ने कलेक्टर दिनेश जैन से भेंटकर,
जैन सोश्यल ग्रुप नीमच संगीनी ग्रेटर की सभी महिला पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा संग्रहित की गई 11 हजार रूपये की राशि सैनिक कल्याण कार्यो के लिए सैनिक कल्याण कोष में जमा करने के लिए कलेक्टर को भेंट की है।