KHABAR:- मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया द्वारा पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित जनरल परेड का किया गया निरीक्षण, पढ़े खबर

MP44NEWS January 5, 2024, 11:55 am Technology

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजनिया द्वारा पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित जनरल परेड का किया गया निरीक्षण, परेड पश्चात कर्मचारियों हेतु ओ. आर. के साथ जिला पुलिस लाइन स्थित बैरक, मेस एवम स्टेशन रोड स्थित पुलिस कॉलोनी में पुलिसकर्मियों के आवास का भी निरीक्षण किया गया। आज दिनांक 05.01.2023 को जिला पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के पश्चात परेड में उपस्थित राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड के निरीक्षण करने के दौरान सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी समेत जिले के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, जिले के समस्त थानों/चौकी का बल, 201 ट्रैफिक थाने का बल भी उपस्थित रहा। परेड के पश्चात कर्मचारियों के लिए ओ.आर. भी रखा गया। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला पुलिस लाइन में बैरक, मेस का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित निर्मित आवास का भी निरीक्षण किया गया एवम सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });