KHABAR:- भारत पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित, बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, पढ़े खबर

MP44 NEWS January 27, 2024, 5:57 pm Technology

नीमच 27 जनवरी 2024, गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउनहॉल नीमच में जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच द्वारा मध्य प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियो पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई।  भारत पर्व  में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,आम नागरिकों, पत्रकार गणों, अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, और स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सराहना की। इस मौके पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। टाउन हॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व में विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्‍दारा देशभ‍क्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए गए। कार्यक्रम में गत दिनों जिले में आयोजित रक्‍तदान महाअभियान एवं सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग करने वाले दान दाताओं, स्‍ वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्‍थाओं और अधिकारी-कर्मचारियों का सम्‍मान भी किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });