रतलाम में सोमवार की आधी रात को पुजारी के घर घुस चाकू से हमला करने वाले 8 आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर दोनों आरोपियों का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर गए जहां उन्होंने दशहत फैलाई। इसके अलावा दोनों के घर भी उनके परिवारजनों के सामने लेकर गए। आरोपी कान पकड़ कर पूरे रास्ते बोलते रहेअपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। पुलिस ने बदमाशों से उन्हीं के हाथों से गालों पर चांटे भी पड़वाए।
पुलिस ने पुजारी को चाकु मारने वाले बदमाश भय्यू उर्फ यश (20) पिता मधुसूदन देशमुख मराठा निवासी भंडारी गली और रेहान (19) पिता जब्बार खान निवासी जूनी कलालसेरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को थाने से पुलिस घटनास्थल तक जुलूस निकालते हुए लेकर पहुंची। सबसे पहले पुलिस पुजारी के घर लेकर बदमाशों को पहुंची।
तब घायल पुजारी के पत्नी के सामने बदमाश को लाया गया। पत्नी के आंखों में आंसू आ गए। वह रोते बोली की इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। आज मेरे साथ हुआ है वह किसी के साथ ना हो। पुलिस इन्हें ना छोड़ो नहीं तो दूसरे बदमाशों को बढ़ावा मिलेगा। बाद में पुलिस दोनों बदमाशों के घर भी इन्हें पैदल जुलूस के रूप में ले गई। रेहान के पिता ने अपने बेटे को देख पुलिस को कहा इसे ले जाइए। यह मर जाए तो अच्छा है। वहीं मुख्य आरोपी भय्यु को भी पुलिस भंडारी गली निवास पर लेकर पहुंची। वहां पर परिजन के समक्ष पुलिस ने कहा कि इसका ध्यान क्यों नहीं रखते तो कहां कि दोस्तों के साथ रह कर बिगड़ गया है। आसपास के लोगों के भीड़ भी लग गई। स्टेशन रोड थाने के सब इंस्पेक्टर आनंद बागवान ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश की जा रही है। घायल पुजारी अभी उपचाररत है।
यह था मामला
शहर के बिचलावास निवासी अवधेश त्रिवेदी (46) पूजा-पाठ करते हैं। मेहताजी का वास क्षेत्र स्थित श्री जैन श्वेतांबर कबीर साहब मंदिर में के पुजारी है। सोमवार-मंगलवार रात करीब 12.30 बजे पर हिस्ट्रीशीटर गुंड़ा भय्यू उर्फ यश मराठा अपने 8 साथियों के साथ उनके घर में घुसकर दरवाजा तोड़ा चाकू से हमला कर दिया था।
हमले का कारण भय्यु पुजारी की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन पिता ने बेटी को ग्वालियर में अपने परिवार के सदस्यों के यहां भेज दिया था। इसी से नाराज होकर बदमाश भय्यु ने पुजारी व उनके परिवार पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने पहले घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद त्रिवेदी सहित उनकी बुजुर्ग मां के साथ जमकर लात-घुसों से मारपीट की। मां के चेहरे पर भी काफी चोट के निशान भी है।