KHABAR:- सीजन में पहली बार 30 पर पहुंचा पारा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दो दिन बाद फिर आएगी तापमान में गिरावट, पढ़े खबर

MP44NEWS February 18, 2024, 3:27 pm Technology

शनिवार को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता हैं। इससे पहले जिले में तेज गर्मी असर रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस सीजन में इतना तापमान पहली बार बढ़ा है। मौसम जानकारों की माने तो अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखाई देने लगेगा। 21-22 फरवरी से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि बारिश की संभावना नहीं बन रही। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उत्तरी कर्नाटक से लेकर मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ तक टर्फ लाइन गुजर रही है। इससे दक्षिणी मध्यप्रदेश में नमी आ रही है। वहीं शनिवार को पश्चिमी हिमालय के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है प्रदेश में एक दो दिन बाद इसका असर देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से ग्वालियर - चंबल सम्भाग में बारिश हो सकती है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });