नीमच 21 फरवरी 2024, भारतीय डाक विभाग व्दारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 9 से 15 वर्ष
आयु तक के छात्र-छात्राओं के लिए ‘’अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2024’’ का आयोजन
किया जावेगा। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय है। 150 साल पुराने वैश्विक डाक संघ(यूपीयू) ने
आठ पीढियों से अधिक समय तक दुनिया भर के लोगों की सेवा की है। तब से दुनिया काफी
बदल गई है। आने वाली पीढियों को उस दुनिया के बारे में एक पत्र लिखें जिसके बारे में आप
आशा करते है कि वे उन्हें विरासत में मिलेंगी।
इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र अधीक्षक डाकघर, मंदसौर
संभाग, मंदसौर को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 है। प्रतियोगिता के अंतर्गत
छात्र-छात्राएं अंग्रेजी अथवा हिंदी भाषा में पत्र लेखन कर सकते है। अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन
प्रतियोगिता 202, संभागीय स्तर पर 10 मार्च 2024 (रविवार) को सुबह 10 से 11 बजे तक
आयोजित की जावेगी।
परिमंडल स्तर पर प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम, व्दितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप
में क्रमश: 25 हजार रूपये एवं 5 हजार रूपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। राष्ट्रीय
स्तर पर प्रथम, व्दितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 50 हजार रूपये, 25 हजार
रूपये एवं 10 हजार रूपये तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों को चयनित करेगा तथा सर्वोत्तम 3 प्रविष्टियों
को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा।
साथ ही वैश्चिक डाक
संघ व्दारा चयनित प्रतिभागियों को अन्य पुरस्कार भी प्रदाय किए जाएंगे। स्वर्ण पुरस्कार
प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को वैश्विक डाक संघ के मुख्यालय बर्न, स्विट्जरलैंड की यात्रा
करने का प्रस्ताव या एक वैकल्पिक पुरस्कार यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के विवेकाधिकार पर
निश्चित किया जावेगा।
अत: 9 से 15 वर्ष आयु तक के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे उपरोक्त
प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए विस्तृत जानकारी नोडल अधिकारी श्री दिलीप कुमार
गुप्ता, सहायक अधीक्षक(भ्रमण) से मोबाईल नम्बर 7587598470 पर प्राप्त कर सकते है।
विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in पर
उपलब्ध है।