KHABAR:- टी आई उमेश यादव को नीमच सिटी थाना प्रभारी बनाया गया , पढ़े खबर

MP44 NEWS March 23, 2024, 6:56 pm Technology

नीमच। नवागत टी आई उमेश यादव को नीमच सिटी थाना प्रभारी बनाया गया है और उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नीमच सिटी में पैदल भ्रमण पर निकले। और पूरे क्षेत्र का दौरा कर जानकारी ली। नवागत टी आई उमेश यादव ने इस प्रतिनिधि को संक्षिप्त मुलाकात में जानकारी देते हुए बताया कि वह भोपाल से नीमच आए हैं। इसके पूर्व वह इंदौर में 3 वर्ष रहे। राजगढ़ ब्यावरा में 6 वर्ष रहे। मूलतः गुना के रहने वाले टी आई उमेश यादव प्रथम बार नीमच जिले में आए हैं। उन्होंने नीमच सिटी क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि अपने क्षेत्र में हो रही अनैतिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। असंवैधानिक कार्य करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। तीज त्योहारों पर सौहार्द सद्भावना बनाए रखें। पूरे नीमच सिटी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अमन कायम रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या वार्तालाप हेतु नीमच सिटी थाने पर आम जन हेतु उपलब्ध हूं कोई भी व्यक्ति मुझसे संपर्क कर सकता है। और अपनी समस्या और परेशानी बता सकता है। एक बार फिर नीमच सिटी थाना प्रभारी उमेश यादव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी तीज त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नीमच सिटी की भाईचारे की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए एकता का परिचय दें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });