KHABAR:- लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत् रखते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23 की पुलिस प्रेक्षक एम. विजयालक्ष्मी (भा.पु.से.) द्वारा स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 4, 2024, 2:31 pm Technology

लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत् रखते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23 मंदसौर हेतु नियुक्त भारत निर्वाचन आयोग के पुलिस प्रेक्षक एम.विजयालक्ष्मी (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 3 मई 2024 शुक्रवार को शासकीय स्वामी विवेकानंद पी.जी. कालेज में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, डिप्टी कलेक्टर संजीव साहु, उप पुलिस अधीक्षक अजाक यशस्वी शिन्दें, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच सिटी उमेश यादव सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। पुलिस प्रेक्षक एम. विजयालक्ष्मी (भा.पु.से.) द्वारा स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के द्वौरान स्ट्रांग रूम सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });