नीमच, जैन श्वेताम्बर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट , जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर एवं आचार्य अपूर्व मंगल रत्न सागर सूरि जी मसा के शिष्य रत्न बंधु त्रिपुटी आगम रत्न सागर जी महाराज ,प्रशम रत्न सागर जी महाराज ,वज्र रत्न सागर जी महाराज, साध्वी वर्या शुद्धि प्रसन्ना जी म. सा, प्रवृधि जी म. सा समृद्धि जी मसा प्रफुल्ल प्रभा जी मसा वैराग्य पूर्णा जी मसा आदि ठाना की पावन निश्रा में महावीर जिनालय जीर्णोद्धार के पश्चात ध्वज दंड कलश प्रतिष्ठा सह प्रथम ध्वजा रोहण अष्टानिहका महोत्सव का शंखनाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया जा रहा है जैन श्वेतांबर भीडभंजन मंदिर मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागौरी ,ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने बताया कि 9मई को सुबह 8 बजे बारादरी पर नवकारसी, बंधु त्रिपुटी मुनिराज आगम रत्न, प्रशम रत्न सागर जी महाराज साहब, वज्र रत्न सागर जी महाराज आदि ठाना का सामैया जुलुस प्रारंभ हुआ जो बारादरी, बजरंग चौक ,बिहार गंज नया बाजार ,घंटाघर, भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर पुस्तक बाजार होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। जहां ध्वजा व कलश का चढ़ावा बोला गया। जिसमें समाज जनों ने उत्साह के साथ भाग लिया।धर्म सभा
में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आगम रत्न महाराज साहब ने कहा कि जिस प्रकार मंदिर की धर्म ध्वजा खुले आसमान में लहराती है ठीक उसी प्रकार धर्म ध्वजा में दिया गया दान यश कीर्ति बनकर व्यक्ति के जीवन में खुशियां प्रदान करता रहता है। कई जन्मों का पुण्य होता है तभी मंदिर के नींव की एक ईट रखने का अवसर मिलता है ज्यादा पुण्य होता है तब मंदिर की एक शीला का पुण्य मिलता है। उससे अधिक होता है तब स्व द्रव्य का अवसर मिलता है। उससे अधिक होता है तब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भरवाने का अवसर मिलता है उसे और अधिक होता है तब प्रभु प्रतिष्ठा का अवसर मिलता है। उससे अधिक और पुण्य होता है तब जाकर कहीं ध्वजा का पुण्य मिलता है ।ध्वजा के पुण्य का लाभ 35 पीढ़ी आगे और 35 पीढ़ी पीछे तक मिलता है। पहली बार ऐतिहासिक ध्वजा घर घर पहुंची है।
इस अवसर पर भजन गायक कलाकार निखिल मुंबई ने दादा तेरे पीछे हैं हम सब... त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की.., गुरु बिना जीवन शुरू नहीं होता है.., मेरी आंखों के आप तारे हो जान से ज्यादा मुझे गुरुवर प्यारे हो...., सारी दुनिया रुठें मगर आप रूठना नहीं, मुझे तेरे प्यार की बरसात चाहिए ,सर पर दादा तेरा हाथ चाहिए... आदि भजनों की प्रस्तुति थी तो श्रद्धालु भक्तों ने कर्तल ध्वनि से स्वागत किया। सभी श्रद्धालु लाल साफे में उपस्थित थे।
नवकारसी के मुख्य लाभार्थी विमल गोपावत ,संजय संघवी निंबाहेड़ा थे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास आयोजित किया गया जिसके लाभार्थी प्रेम प्रकाश, सुशील , राहुल जैन पगारिया परिवार थे। शाम 6 बजे कुमार पाल महाराजा द्वारा आरती महावीर जिनालय विकास नगर नीमच पर आयोजित की गई।रात्रि 8:30 बजे प्रवचन विषय मानव तू राम राम बन भक्ति संध्या निखिल एंड पार्टी मुंबई हुए। सभा का संचालन भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर मंडल ट्रस्ट के सचिव मनीष कोठारी और महावीर जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश आंचलिया द्वारा किया।
आज 10 मई शुक्रवार सुबह 8बजे से 9 तक मिडिल स्कूल ग्राउंड पर नवकारसी के धर्म लाभार्थी जमनालाल नपावलिया परिवार होंगे। प्रातः 9 बजे शत्रुंजय भाव यात्रा संगीतकार महेंद्र जैन एंड पार्टी मुंबई होंगे। दोपहर 2 बजेआदिनाथ पंचकल्याणक पूजन विकास नगर पर आयोजित किया जाएगा विधि कारक गौरव जैन नागदा होंगे। भक्ति संध्या महेंद्र जैन मुंबई शुभम नाकोड़ा, हितेश नागोरी भजन गायक कलाकार होंगे।भक्ति संध्या के लाभार्थी हिम्मतमल रुंगरेचा परिवार होंगे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी डॉक्टर रिद्धि वर्धन, डॉक्टर सिद्धि वर्धन चौरडिया परिवार होंगे।
.....