KHABAR:- दो बेटी समेत महिला के साथ धोखाधड़ी,जमीन बिक्री से मिले रुपयों को चेक करने के बहाने दो व्यक्तियों ने एटीएम के जरिए निकाले रुपए, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 22, 2024, 12:35 pm Technology

नई आबादी थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी गांव में महिला और उसकी दो बेटियों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजाखेड़ी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की उनसे अपनी खेती की जमीन विक्रय की थी। रतलाम जिले के रहने वाले मोहन सिंह की मदद से बैंक में दो बेटी राधा और ललिता के साथ खुद के खाते खुलवाए थे। जमीन के सौदे में भी मोहन सिंह शामिल था। तीनो बैंक अकाउंट में 13 लाख 83 हजार 500 रुपए की राशि जमा हुई थी। आरोपी मोहन सिंह व उसके साथी मेहरबानसिंह पिपलियामंडी ने तीनों अकाउंट के एटीएम स्टेटमेंट चेक करने के बहाने ले लिए और कई दिनों तक नहीं लौटाए। महिला ने शिकायत में बताया की वह कम पढ़ी लिखी है और उसे बैंक संबंधी जानकारी नहीं थी। जब उसका बेटा जेल से छूटकर आया तो उसे बताया। इसके बाद धोखधड़ी का पता चला। महिला ने दाेनों पर बैंक से धोखधड़ी कर रुपए निकालने के आरोप लगाए हैं। मामले में नई आबादी पुलिस ने मोहन सिंह व मेहबान सिंह के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण प्रकरण दर्ज किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });