BIG_NEWS : नकली खाद के मामले में प्रशासन ने कसी नकेल, 3 मामलों में 6 लोगों पर एफआईआर, आरोपियों में जनपद सदस्य और पति गिरफ्तार, कलेक्टर के सख्त निर्देश से जागे थे कृषि अधिकारी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS November 5, 2022, 3:06 pm Technology

मंदसौर में नकली खाद के मामले में पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ 3 FIR दर्ज की है। इनमें 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को गरोठ पुलिस ने सपानिया गांव के 1 गोदाम से 1200 कट्टों में रखा 30 टन नकली खाद भी जब्त किया था।

मामले में पुलिस ने गरोठ थाना क्षेत्र के सपानिया गांव के निवासी हरि सिंह पिता कारण सिंह, मदन पिता कारण सिंह, विनोद बाई पति करण सिंह और विष्णुबाई पति करण सिंह सोंधिया राजपूत के खिलाफ षड्यंत्र कर धोखधड़ी करने और नकली खाद तैयार करने के आरोपो में पतकर्ण दर्ज किया है। अरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें एक आरोपी रंजीत सिंह की पत्नी विनोद बाई वार्ड क्रमांक 11 से जनपद सदस्य है आरोपी पूर्व विधायक का करीबी है। बताया जा रहा है कि आरोपी लम्बे समय से नकली खाद के कारोबार में लिप्त है। लायसेंस के बिना भंडारण करने पर 2 प्रकरण दर्ज
उधर, शामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हतुनिया में 2 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इन्होंने बिना वैध अनुमति और लायसेन्स में अपने बाड़े में खाद का भंडारण किया था। शुक्रवार रात कृषि विकास अधिकारी गरोठ की शिकायत पर शामगढ़ थाना क्षेत्र के हतुनिया निवासी कैलाशचंद्र पिता मांगीलाल पोरवाल और विजय पिता बंशीलाल पोरवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया । दोनों के बाड़े में 310 खाद के बैग बरामद किए गए है। दोनों को गिरफ्तार किया गया हैं । कलेक्टर के सख्त निर्देश से जागे कृषि अधिकारी
बीते दिनों हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर गौतम सिंह से खाद की कालाबाजारी करने वालों पर निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले के पांच विकासखण्डों में अलग-अलग टीमें बनाकर निगरानी की जा रही है। डीएम की सख्ती के बाद ही कृषि विभाग के अधिकारी जागे और अब खाद की कालाबाजारी के खिलाफ हुई 1 ही दिन में तीन बड़ी कारवाई के बाद हड़कम्प मचा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });