KHABAR:- कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्ट्रगान. म.प्र. गान एवं वन्दे मातरम का गायन हुआ, पढ़े खबर

MP44NEWS June 4, 2024, 7:47 am Technology

नीमच 03 जून 2024, कलेक्टर कार्यालय नीमच में सामुहिक राष्ट्रगान एवं वन्देमातरम के गायन से कार्यों की शुरुआत हुई। राष्ट्रगान एवं वन्देमातरम का गायन कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड, की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर किरण आजना,मयूरी जोक , रश्मि श्रीवास्तव,एसडीएम डॉ.ममता खेडे एवं कलेक्ट्रेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगान,वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्चात शासकीय कार्यों की शुरुआत की गई। कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, आदिम जाति कल्याण, आबकारी, खनिज, शिक्षा, कोषालय, जिला जनसम्पर्क, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });