KHABAR : आगामी वर्ष 2023-24 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS November 9, 2022, 2:21 pm Technology

नीमच। आगामी वर्ष 2023-24 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर नीमच में आज मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली क्रमांक 2 स्कूल परिसर से कलेक्टर व एसपी की हरी झंडी के बाद रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लायंस पार्क परिसर में संपन्न हुई।

बुधवार सुबह कलेक्टर एसपी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी क्रमांक 2 परिसर पहुंचे, जहां सर्वप्रथम कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने शहीद मेघराज सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पा हार से स्वागत किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर व एसपी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। जो हेमू कॉलोनी चौराहा, कमल चौक, विजय टॉकीज चौराहा होते हुए लायंस पार्क पहुंची। जहां पर रैली का समापन हुआ। रैली में स्कूली विद्यार्थी अपने हाथों में तख्तियां लिए शहरवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे थे।

कलेक्टर मयंक कुमार अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हो बताया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। और इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अगर मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है तो मतदाता आए और संशोधन कराएं इसके लिए बीएलओ से लगाकर बूथ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान एसपी सुंदर सिह कनेश, ममता खेड़े, डिप्टी कलेक्टर शिवानी गर्ग, आकांक्षा कठोतिया, नायब तहसीलदार पिंकी साठे सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });