BIG_NEWS : विधान सभा चुनावो को लेकर निर्वाचन आयोजन ने शुरू की अपनी तैयारियां, मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और काटने के लिए एक महा तक चलेगा विशेष अभियान, जिले में 9 लाख से अधिक मतदाता, 19 हजार नाम हटाए, पढ़े खबर

MP44NEWS November 9, 2022, 8:06 pm Technology

मंदसौर। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनावो को लेकर निर्वाचन आयोजन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पहले इन सूचियों को दुरुस्त किया जा रहा हैं। इसके लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागृह मे एक बैठक का आयोजन किया गया इसमें आज से जारी की गई मतदाता फिर निरीक्षण की अधिसूचना के बारे में बताया गया।

इस दौरान कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। इससे पहले 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक जिले में विशेष अभियान चलाकर नए नाम जोड़ने और जो नही है उनके नाम काटने के दावे आपत्ति सहित मतदात सूचियों को व्यवस्थित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है या बाहर से आए है उनके नाम छूट गए है उनके नाम जोड़े जाना है। वहीं मतदान केंद्रों के अध्ययन के बाद जिले 26 मतदान केंद्र कम किये गए है। हालांकि पोलिंग बूथ कम होने से मतदाताओं को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जिले में 9 लाख से अधिक मतदाता, 19 हजार नाम हटाए मतदाता सूची के निरीक्षण के बाद 18 हजार 970 नाम ऐसे मिले जिनमे किस की मृत्यु हो गई या अब वे जिले में निवास नहीं करते। इसके साथ ही दोहरे पंजीकरण हुए नमो को भी हटाया गया है। वहीं जिले में 9 लाख 92 हजार 46 मतदाता दर्ज है। जिले की चार विधानसभाओं में विधानसभा क्षेत्र मंदसौर में 4671, मल्हाररगढ़ में 3941, सुवासरा में 3231 और गरोठ में 2956 नवीन मतदाताओं के जोड़े गए हैं।

मंदसौर जिले में प्रारूप प्रकाशन के अंतर्गत 4 विधानसभाओं में कुल मतदाताओ की संख्या 9,92,046 है जिसके अंतर्गत में पुरुष मतदाताओ 505470, महिला मतदाताओं 486562 एवं अन्य मे 14 थर्ड जेंडर है।

मंदसौर जिले में जनसंख्या लिंग अनुपात 966 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 962.59 है। इसी प्रकार कुल सर्विस मतदाता 1294 है। मंदसौर जिले का मतदाताओं का जनसंख्या पर अनुपात 66.02 प्रतिशत है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });