KHABAR : कलेक्‍टर जैन ने ली छात्राओं की क्‍लास-गणित के सवाल हल किए, पी.एम. शा.क.मा.वि.बघाना में ली कलेक्‍टर ने बच्‍चों की क्‍लास, पढ़े खबर

MP44 NEWS June 20, 2024, 7:20 pm Technology

नीमच, स्‍कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन गुरूवार को जनप्रतिनिधियों व जिला अधिकारियों ने विभिन्‍न विद्यालयों में जाकर, बच्‍चों को पढाया और उन्‍हें स्‍कूल नियमित रूप से आने व मन लगाकर पढाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रवेशोत्‍सव के तीसरे दिन कलेक्‍टर दिनेश जैन ने पी.एम. शा.क.मा.वि.बघाना पहुंचकर, कक्षा 6 से 8वीं तक की छात्राओं की क्‍लास लेकर, उन्‍हें गणित विषय का अध्‍यापन करवाया। कलेक्‍टर ने छात्राओं से स्‍मार्ट बोर्ड पर गणित के सवाल किए और उनका हल भी बताया। कलेक्‍टर ने छात्राओं से उदाहरण के रूप में सवाल पूंछे। ग्राफ व पूर्णांक के बारे में छात्राओं से सवाल पूंछे। छात्राओं ने भी कलेक्‍टर व्‍दारा पूछे गये सवालों के सही जवाब दिए। कलेक्‍टर जैन ने छात्राओं से नियमित रूप से घर पर होमवर्क करने, पढाई के साथ ही खेलकूद, संगीत, चित्रकारी एवं अन्‍य गतिविधियों के बारे भी चर्चा की। पी.एम. शा.क.मा.वि.बघाना में 16 कम्‍प्‍यूटर सेट की नई लेब स्‍थापित की गई है। कलेक्‍टर ने कम्‍प्‍यूटर लैब का भी निरीक्षण किया। उन्‍होने कहा, कि बघाना की छात्राओं के लिए कम्‍प्‍यूटर लेब की स्‍थापना एक बडी उपलब्‍धी है। एडीएम लक्ष्‍मी गामड ने माध्‍यमिक विद्यालय बिसलवास बामनिया में स्‍कूल चले हम अभियान के तहत विद्यार्थियों की क्‍लास लेकर, उन्‍हें पढाया। एडीएम ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });