KHABAR : तीन नये कानून को लेकर परिचर्चा...!, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 1, 2024, 6:14 pm Technology

शामगढ़ : आज दिनांक 1 जुलाई 2024 से देश में पुराने तीनों कानून भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किया जा रहा है । उक्त अधिनियमों के संबंध में संक्षिप्त जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय पोरवाल मांगलिक भवन शामगढ़ मे दी गई। नायब तहसीलदार राकेश बर्डे, एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह, एडवोकेट अनूप शर्मा, थाना प्रभारी उदयसिंह अलावा, मंडल भाजपा अध्यक्ष धीरज सांगवी मंचासीन रहे व उपस्थितजनों को सम्भोधित किया। एस आई कुलदीप राठौर ने मंच संचालन के साथ ही नवीन क़ानून एवं क़ानून संशोधन संबंधित जानकारी दी जिसमे बताया गया की नए कानूनों के अनुसार आपराधिक मामलों में फैसला सुनवाई पूरी होने के 45 दिनों के अंदर आना चाहिए और पहली सुनवाई के 60 दिनों अंदर आरोप तय किए जाने चाहिए। बलात्कार पीड़ितों का बयान एक महिला पुलिस अधिकारी उसके अभिभावक या रिश्तेदार की मौजूदगी में दर्ज करेगी। इन केसों में मेडिकल रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर आनी चाहिए। ऑर्गनाइज्ड क्राइम और आतंकवाद को परिभाषित किया गया है। राजद्रोह की जगह देशद्रोह लिखा-पढ़ा जाएगा। सभी तलाशी और जब्ती की वीडियो रिकॉर्डिंग जरूरी होगी। शामगढ़ थाना एस आई अभिषेक सोनी ने पुराने व नवीन संशोधित कानून के बारे मे विस्तृत जानकारी मंच से साझा की। एडवोकेट मयंक राजगुरु ने भी 1860 मे बनाये क़ानून व संशोधित क़ानून के बारे मे बताया। एडवोकेट विनय विश्वकर्मा, अरमान मंसूरी, भारत कर्माकर, बंशीलाल काला मेलखेड़ा, मदन ग्वाला मेलखेड़ा, नरेन्द्र कुमार यादव, राधेश्याम वेद, दिनेश धनोतिया जिनवाला, बंटी अश्क, प्रमोद फरक्या, सरपंच तूफानसिंह पड़ीहार आकली दीवान, सरपंच शिवलाल दायमा बोरवनी, सरपंच सुरेश सिंह मकडावन, सरपंच ईश्वर पाटीदार हनुमनतिया, सरपंच किशोर पाटीदार हतुनिया, हेमंत सिंह चंद्रावत, फरीद मंसूरी सगोरिया, सांवरिया मंडवारिया, पंकज परिहार, विनोद काला, गोविन्द गुप्ता, पदम नारायण पाल, अमित चौधरी, राजेंद्र सिंह कुशवाह, नवीन फरक्या, क़स्बा पटवारी कृष्णकांत मालवीय, विशाल डाबी, संग्रामसिंह चंद्रावत, महेंद्र झाम्ब बिंटू, ओम आर काला, धर्मेंद्र गुप्ता, निर्मल सोनी, विवेक डाबी आदि सहित पुलिस थाना स्टॉफजन, चौकीदारगण उपस्थित रहे। आभार अभिषेक सोनी ने माना। बता दे की देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे कानूनों की जगह 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। इन्हें IPC (1860), CrPC (1973) और एविडेंस एक्ट (1872) की जगह लाया गया है। इन कानूनों के लागू होने के साथ ही आज सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली के कमला पार्क थाने और मप्र के भोपाल के हनुमानगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS) के तहत पहली FIR दर्ज की गईं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });