KHABAR : विधायक के हाथों हुआ सड़क का भूमि पूजन, 6 माह में भी नहीं बना पाए 3 किलोमीटर की रोड, वित्तमंत्री बोले - हमारी सरकार में पहले पैसा स्वीकृत होता फिर भूमिपूजन, पढ़े खबर

MP44NEWS November 12, 2022, 1:57 pm Technology

मंदसौर की भानपुरा तहसील के सांजलपुर गांव को गांधी सागर रोड से जोड़ने वाली 3 किलोमीटर की सड़क सरकार से नहीं बन पा रही है। 6 माह पहले विधायक देवीवलाल धाकड़ के हाथों इसका भूमि पूजन किया गया था। सड़क सांजलपुर के भाट की छतरी से गांधी सागर रोड तक बनना है। लेकिन इसे स्थानीय विधायक देवीलाल धाकड़ की उदासीनता कहे या सरकार की लेतलाली सड़क अबतक अधर में है। रोड नहीं होने से किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उधर, वित्त मंत्री ने दावा किया है कि शिवराज सरकार में पहले पैसा स्वीकृत होता है बाद में भूमिपूजन होता है।

दरअसल भानपुरा तहसील के सांजलपुर से गांधीसागर रोड से जोड़ने वाली 3 किलोमीटर की सुदूर सड़क योजना के तहत मंजूर हुई सड़क का भूमि पूजन विधायक देवीलाल धाकड़ के हाथों 22 मार्च 2022 को हुआ था। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी यहां कार्य शुरु नहीं हो पाया है। स्थानीय किसान कमलेश पाटीदार ने बताया कि क्षेत्र में करीब 800 किसानों के खेत है। यहां संतरे की अच्छी फसल होती है। सड़क नहीं होने से किसानों को बंपर उत्पादन के बाद भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां कच्चा रोड है जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे है। संतरे या अन्य उपज लेकर जाते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढों में फंस जाती है जिसे निकालने में अन्य 2 ट्रैक्टर लगाना पड़ते है। इसमें भी 2-3 घंटे का वक्त लग जाता है पैसा अलग खर्च होता है।

वहीं राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि भूमि पूजन को 6 माह बीत गए लेकिन आज तक कोई नहीं आया। सड़क निर्माण को लेकर हम विधायक सहित अधिकारियों से भी मिल चुके है लेकिन सब यही कहने है कि फंड नहीं आया। किसान जानकी लाल ने बताया कि खेत से संतरे की उपज लेकर आते वक्त हमारे वाहन फंस जाते है निकालने ने घंटों की मशक्कत करना पड़ती है। इससे ट्रॉली में पड़े संतरे खराब हो जाते है। व्यापारी भी आधे दाम लगाते है। AS स्वीकृत होने से पहले योजना बंद
मामले में विधायक देवीलाल धाकड़ से बात करना चाही तो उनके पीएसओं ने व्यस्ता का हवाला दिया। वहीं प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का दावा करने वाले प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हमारा पहला ऐसा प्रदेश है जहां कोई काम अटका हुआ नही है। यहां पहले फंड रिलीज होता है उसके बाद हम भूमि पूजन करते है। गांव के सचिव धिरप सिंह ने बताया कि 24 लाख की लागत से सड़क बनना थी। इसकी TS भी स्वीकृत हो चुकी थी लेकिन AS स्वीकृत होने से पहले ही योजना बंद कर दी गई। अब जब भी योजना शुरू होगी, तब निर्माण शुरू होगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });