BHOPAL - एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए कल यानी 13 मई की शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव का पद ट्रांसजेंडर के लिए रिजर्व किया गया है।
जो पदाधिकारी नहीं थे ऐसे 43 वर्कर्स को चुनाव लड़ने की मंजूरी मिली
यूथ कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता का पूर्व में पदाधिकारी होना जरूरी है। कई ऐसे कार्यकर्ता थे जो चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन क्राइटेरिया से बाहर थे। ऐसे में उनका इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद परफॉर्मर लिस्ट जारी की गई। इसमें 43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दी गई है।
ये 43 युवा कांग्रेसी हाई परफार्मर घोषित किए गए
अब्दुल करीब कुरैशी, अभिषेक परमार, आकाश भाटिया, अक्षय दुबे, अनूप सिंह चंदेल, आशीष चौबे, अतीक मंसूरी, अतुल मिश्रा, भारत सिंह अहिरवार, दौलत पटेल, देवेन्द्र सिंह दादू, डॉ मोनिका मांडरे, गीता कड़वे, जावेद पटेल, जयंत सिंह सिकरवार, कुणाल सोलंकी, लोकेन्द्र शर्मा, मंजुल त्रिपाठी, मितेन्द्र दर्शन सिंह, नीरज पटेल, नितिन डेहरिया, प्रमोद सिंह(खरे), प्रियंका केशरवानी, प्रियेश चौकडे़, राहुल मंडलोई, राजीव सिंह, राजवीर कुडिया, रेनुका गांधी, सचिन द्विवेदी, सचिन त्यागी, सौरभ गौतम, शाम्भवी शुक्ला, शावेज खान, शिवराज सिंह यादव, शुभांगना राजे जामनिया, सोनम सिंह, सुषमा कोल, स्वीटी पाटिल, विनय पांडेय, विश्वजीत चौहान, यश अरुण ठक्कर, यश घनघोरिया, योगिता सिंह परिहार।
पोर्टल में दिक्कत के चलते चुनाव री-शेड्यूल कर दिया गया था। पहले 27 अप्रैल तक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने थे। अब युवा कांग्रेस चुनाव के नामांकन कल यानी 13 मई तक जमा होंगे।
सदस्यता क्राइटेरिया
- 18 से 35 के बीच उम्र हो।
- भारत का नागरिक हो।
- किसी दूसरे राजनीतिक दल से न जुड़ा हो। यदि किसी दूसरे दल का सदस्य है तो उसकी सदस्यता छोड़ना होगी।
- जन्म तिथि 27 अप्रैल 1990 से 26 अप्रैल 2007 के बीच हो।
सक्रिय सदस्य के लिए क्राइटेरिया
- दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में जरूरी डाटा, लाइव फोटो, वोटर आईडी कार्ड देना होगा।
- अपना सर्टिफाइड मोबाइल नंबर देना होगा। एक बार जनरेट हुआ ओटीपी केवल 48 घंटे तक वैलिड रहेगा।
- सदस्यता शुल्क देना होगा।
सदस्यता शुल्क
IYC एप से - 50 रुपए प्रति सक्रिय सदस्यता आवेदन
सदस्यता और नामांकन मॉडल
सदस्यता से पहले नामांकन किया जाएगा।
सभी उम्मीदवारों को पात्र होने के लिए नामांकन दाखिल करना होगा।
नामांकन के लिए केवल ड्राइविंग लायसेंस, पासपोर्ट और 10वीं की मार्कशीट ही जन्म प्रमाण पत्र के रूप में देना होंगे।
वेबसाइट पर उम्मीदवारों की क्रम संख्या के साथ नामांकन की सूची प्रदर्शित की जाएगी। सदस्यों को सदस्यता फार्म भरते समय हर समिति स्तर के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवार का चयन करने के लिए उम्मीदवार क्रम संख्या चुनना होगी।
ब्लॉक समिति
सभा समिति
जिला समिति
जिला अध्यक्ष समिति
राज्य समिति
प्रदेश अध्यक्ष समिति
पदों का आवंटन नीचे उल्लेखित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। एक बार नामांकन दाखिल करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता। (न तो शुल्क और न ही उम्मीदवारी वापस होगी)
उम्मीदवारों को अपने वर्तमान और पिछले आपराधिक मामलों का उल्लेख करना होगा। अन्यथा उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
स्क्रूटनी में दस्तावेज, आयु और आपराधिक रिकॉर्ड देखा जाएगा।
ब्लॉक और विधानसभा के लिए कम से कम 10 वोट उम्मीदवार को मिलना चाहिए।
जिला, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार को 20 वोट मिलना जरूरी है।
ब्लॉक और विधानसभा समिति
ब्लॉक समिति में 17 पद और विधानसभा के लिए 27-27 पद होंगे।
पद का आवंटन उम्मीदवार की वरीयता के आधार पर किया जाएगा।
ब्लॉक, विधानसभा, जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार वरीयता वाले व्यक्ति को अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। बाकी पद मापदंड और आरक्षण के आधार पर भरे जाएंगे।
जिला समिति
जिले की समिति में कुल 31 पद होंगे। इनमें जिला अध्यक्ष के साथ 11 पदाधिकारी और जिला समिति में 20 लोग होंगे।
जिला अध्यक्ष के लिए सबसे ज्यादा वरीयता पाने वाले उम्मीदवार को अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। जिन जिलों में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षित है। वहां मैरिट में सबसे ऊपर आने वाले उस वर्ग के केंडिडेट को अध्यक्ष बनाया जाएगा। बाकी पद मापदंड और आरक्षण के हिसाब से भरे जाएंगे।
प्रदेश की समिति
राज्य की समिति में कुल 61 पद होंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सहित 13 पदाधिकारी होंगे। प्रदेश के 48 महासचिव होंगे।
3 अध्यक्ष प्रतिनिधियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे।
केंडिडेट की वरीयता के साथ ही विचारधारा और संगठन में पिछले काम के आधार पर भी प्राथमिकता दी जाएगी।