KHABAR: सीएम यादव का आज लांजी में दौरा, 64 पुलिस जवानों को प्रमोशन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, 169 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 12, 2025, 4:14 pm Technology

बालाघाट - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के लांजी में दौरा करेंगे। वे दोपहर में लांजी पहुंचें। यह उनका एक साल में जिले का छठा दौरा है। मुख्यमंत्री सबसे पहले जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लांजी बावड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद रानी अवंतीबाई स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 64 पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा। विधायक राजकुमार कर्राहे के अनुसार, बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। जिले से 10वीं में 12 और 12वीं में 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री 169.197 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 86.227 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 82.97 करोड़ के नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 34, लोक निर्माण विभाग के 23, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की 10 सड़कें और अन्य विभागों के विकास कार्य शामिल हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री यादव 21 फरवरी, 29 जून, 5 अगस्त, 3 दिसंबर 2024 और 1 मार्च को जिले का दौरा कर चुके हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. लांजी में ही कटंगी, किरनापुर व परसवाड़ा एसडीएम कार्यालयों के लिए स्वीकृत नवीन भवन का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही चिचेवाड़ा से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले छोटी बाघ नदी पर पुल निर्माण, कोमो से रतनपुर,मझधर से सुकल्पट तथा आयुर्वेद महाविद्यालय परसवाड़ा का भूमिपूजन करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });