जीरन ग्राम कुचड़ोद मे विवादित 15 बीघा जमीन का रास्ता खुलवाने और कब्ज़ा करने के बाद न्याय की आस मे भाजपा नेता और किसान बलवंत दास बैरागी ने जहर खाकर आत्महत्या की। और प्रशासनिक अधिकारियों पर और भाई बंधुओ पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब सिस्टम की नींद भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के एक्शन के बाद खुली है। विवादित रास्ते को बुलडोजर के सहारे खोला गया है। जमीन का सीमांकन किया गया है।
गोरतलब है की दिवंगत बलवंत दास के निधन उपरांत गांव मे प्रशासन के विरुद्ध आम जन के व भाजपा कार्यकर्त्ता मे आक्रोश व्याप्त था इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार कुचदौड़ उनके आवास पर गए ओर शोक संतृप्त परिवार से मिले थे ओर उनकी समस्या को बारीकी से सुना ओर प्रशासन के आला अधिकारियो से बात की ओर जल्द कार्यवाही हेतु कहा गया था, इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर ने एक राजस्व विभाग का दल गठित किया, ओर पुलिस की टीम, राजस्व कर्मचारीयों के साथ बुलडोजर लेकर कुचदौड़ पहुँची ओर विवादित रास्ते को सीमांकन करके खोला गया।
इस कार्यवाही के साथ ही अन्य जो मामले है वो भी सुलझने की जल्द उम्मीद है