KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर दादाजी की समाधि पर मत्था टेक रहे शिष्य, कुबेरेश्वर धाम में दीक्षा समारोह, बागेश्वर में गुरु वंदन, सांदीपनि आश्रम में स्लेट पूजन, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 21, 2024, 1:21 pm Technology

गुरु पूर्णिमा पर रविवार को खंडवा में दादा धूनीवाले के दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। दादाजी की समाधि पर मत्था टेककर शिष्य ​​​​​​​धूनीमाई में आहूति दे रहे हैं। पीछे के गेट से दर्शन करने पहुंच रहे भक्तों को समाधिस्थल तक पहुंचने में आधा घंटा लग रहा है। दादा के दरबार में आज विशेष पूजा या आरती नहीं होगी। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर एक दिवसीय दीक्षा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल के करुणाधाम में सवा करोड़ मंत्रों की पूर्णाहुति के बाद गुरु पूजन हो रहा है। गुफा मंदिर में भी गुरु दीक्षा का दौर चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गो-सेवा की। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार किया गया। मुख्य पुजारी पंडित रूपम व्यास ने मंत्रों के साथ बच्चों से स्लेट पूजन करा बच्चों को लिखना सिखाया। छतरपुर के बागेश्वर धाम में 22 जुलाई तक पांच दिवसीय महोत्सव मनाया जा रहा है। दतिया के पीठांबरा पीठ समेत प्रदेशभर में कई धार्मिक स्थान और चित्रकूट के गुरुकुलों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });