नवीन परिषद के कार्यकाल को सात माह पूरे होने आए लेकिन जनता के काम नहीं हो रहे हैं | पार्षद भी परेशान हैं | ऐसे में सीएमओ के व्यवहार से नाराज कांग्रेस पार्षद ने शुक्रवार को परिषद से सभी कर्मचारियो को बहार निकाल कर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया | इसके बाद मुख्य द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन किया | सूचना पर पुलिस मोके पर पहुची | नायब तहसीलदार व नप अध्यक्ष ने बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया | वार्ड 1 के पार्षद प्रहलाद भील, वार्ड 5 के यशवंत सगवारिया, वार्ड 7 के पुष्पेंद्र सिंह चौहान, वार्ड 15 के मुकेश चौहान, दिलीप भाणेज ने सीएमओ की कार्यप्रणाली से नाराज होकर शुक्रवार दोपहर में नगर परिषद जीरन कार्यालय से सभी कर्मचारियो को बहार निकाल कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया | पार्षदो ने कहा की हम जनता की समस्या सीएमओ को बताते हैं वह हमें समझा कर भेज देते हैं | समस्या समाधान आश्वासन देते रहते हैं लेकिन काम नहीं करते हैं | सीएमओ भाजपा के दबाव में काम कर रहे हमारी समस्याऔ का समाधान नहीं हो पा रहा हे | नगर में जनता हमसे जनहित के कार्यो के लिए सवाल-जवाब करती हैं तो हम उनकी किसी भी बात का उत्तर नहीं दे पाते | बड़ा अपमान सहना पड़ता हे सीएमओ के कारण सफाई व्यवस्था व अन्य जनहित के कार्य समय पर नहीं किये जाते हैं | इसलिय हमने कार्यालय पर ताला लगाने का फैसला लिया | विरोध की सुचना पर नप अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, जीरन नायब तहसीलदार सलोनी पटवा, पटवारी पंकज श्रीवास्तव पुलिस जवानो के साथ परिषद कार्यालय पहुंचे | पार्षदो को बैठाकर समझाइस देकर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया | आक्रोशित पार्षदो ने कहा की यदि जनता की समस्या का निराकरण समय से नहीं किया गया तो हम सभी जिला कलेक्टर महोदय को अपनी समस्या से अवगत कराएंगे | इसके बाद भी समस्या समाधान के लिए चक्कर लगाने पड़े तो आंदोलन करेंगे | इसके बाद पार्षदो ने तहसील कार्यालय पहुचकर तहसीलदार सृजन वर्मा को ज्ञापन सौंपा |