मोदी सरकार ने 11 साल में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए- सुधीर गुप्ता
मंदसौर - नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल ने भारत को कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पहली उपलब्धि आयुष्मान भारत योजना है, जिसने 50 करोड़ गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया।
इस योजना ने 6 करोड़ से अधिक लोगों का इलाज किया और उन्हें आर्थिक संकट से बचाया। दूसरी उपलब्धि स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ शौचालय बनाकर खुले में शौच को लगभग समाप्त कर दिया। इससे ग्रामीण स्वच्छता और महिलाओं का सम्मान बढ़ा। सांसद सुधीर गुप्ता ने यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के अमृतकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर ग्राम चौपाल में नागरिकों से चर्चा करते हुए कही।
सांसद सुधीर गुप्ता ने बुधवार को दलोदा, धुंधका और सीतामऊ मंडल के गांव आक्या, कचनारा फलेग, नईखेड़ी, दलोदा चौपाटी, धुंधका, गलियाना, धमनार, निपानिया, कुचड़ोद, पातलासी कला, मुंडला फौजी, लावरी तंबोलिया और रावटी में नागरिकों को मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी और मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 26 मई 2014 को शुरू हुई यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही।
इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक पटल पर उल्लेखनीय प्रगति की है। आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचे, जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ।
जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल का जल कनेक्शन दिया। महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें महिलाओं को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 प्रतिशत बढ़ी। विदेश नीति में भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और वैश्विक मंचों पर बढ़ती साख ने देश को एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। सरकार ने चार करोड़ घर बनाए हैं और तीन करोड़ घरों का लक्ष्य रखा गया है।
इसके साथ ही अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा करने वाले कचनारा के युवक योगेंद्र सिंह राजावत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सुराना, मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, सीतामऊ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता फतेह सिंह आंजना, पिछड़ा मोर्चा जिला महासचिव सुमित सेन, मंडल महासचिव गजेंद्र सिंह, पुष्कर बैरागी, गजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा नंद किशोर माली, सरपंच ईश्वर लाल रावत, मंडल महासचिव सरपंच दुर्गा अनिल कैथवास, सरपंच हारून कुरेशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलौदा रमेश धाकड़, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन कलमा, सरपंच संतोष पति पुष्कर लाल कलमा, वरिष्ठ नेता महेंद्र जैन, सरपंच रामेश्वर पटेल, जानकी लाल धाकड़, लक्ष्मी नारायण मेहता, दिलीप मेहता, ईश्वर बंधु, हीरालाल काकड़, यशवन्त सेठ, सरपंच बापूलाल डांगी, सरपंच कारू लाल भील, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल गुजरिया सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।