KHABAR: मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR, शराब ठेके से एक लाख महीने की फिरौती मांगने, मारपीट और SC-ST एक्ट में केस, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 4, 2025, 1:28 pm Technology

मंदसौर - मंदसौर में करणी सेना परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर एक गंभीर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों से 1 लाख रुपए महीना देने की फिरौती मांगी। मना करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं। मामला SC-ST एक्ट, फिरौती और मारपीट की धाराओं में दर्ज हुआ है। घटना 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव की है। उसी दिन FIR भी दर्ज हुई थी। लेकिन इस पूरे मामले का वीडियो गुरुवार को को सोशल मीडिया पर सामने आया। पीड़ित बोले- हमें धमकी दी गई, जातिसूचक शब्द कहे पीड़ित कर्मचारी ऋतिक ने बताया कि वह और उसके साथी ऑफिस में थे। तभी पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह और नागेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर महीने 1 लाख रुपए दोगे, तभी ठेका चलेगा। मना करने पर मारपीट की गई और कहा कि हम जीवन सिंह शेरपुर के आदमी हैं। मारपीट में कर्मचारी पुष्कर को गंभीर चोट आई है, जो अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने गाली-गलौज में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मारपीट में पुष्कर को गंभीर चोट आई है और वह इलाजरत है। सात लोगों पर FIR दर्ज एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। शेरपुर के खिलाफ मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में पहले से 12 केस दर्ज हैं। वहीं, मंदसौर कोर्ट ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। शेरपुर बोले- राजनीतिक साजिश इस संबंध में जब जीवन सिंह शेरपुर का पक्ष जानना चाहा तो उनका कहना था कि प्रशासन जानबूझकर अपराधी बनाना चाह रहा है। पुलिस उन पर झूठे मुकदमे दायर कर रही है। वह आरोपियों को जानते जरूर हैं लेकिन उनका आरोपी पक्ष से कोई लेना-देना नहीं है। जीवन सिंह शेरपुर ने यह भी कहा कि वह 5 तारीख को अपने समर्थकों के साथ मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });