KHABAR: जिले में अब तक औसत 315.1 मि.मी. वर्षा दर्ज, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 6, 2025, 2:13 pm Technology

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 315.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 198 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 293.5 मि.मी., जावद में 330 मि.मी., सिंगोली में 436.9 मि.मी. एवं मनासा में 200 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 193 मि.मी.जावद में 208 मि.मी. एवं मनासा में 193 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 6 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 0.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच, जावद एवं मनासा में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है । सिंगोली में 1.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });