मंदसौर संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं में सांसद खेल महोत्सव 18 से 26 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसमें भारतीय खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र के 95 स्थानों पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सभी विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत के साथ ही सभी खिलाड़ियो को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया की आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं में खेलों के प्रति जागृति लाना और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। खास बात यह है कि सांसद खेल महोत्सव में पारंपरिक खेल खो-खो, कबड्डी, रस्सा कस्सी, मैराथन और सितौलिया जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में ढाई हजार विद्यालय के 2 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, वही संसदीय क्षेत्र के 95 स्थानों पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। मंदसौर में प्रतियोगिता 20 अप्रैल को उत्कृष्ट मैदान पर आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, पुश-अप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड रोहतास चौधरी, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर उपस्थित होंगे। नीमच में 21 अप्रैल को दशहरा मैदान में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी, स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जीतू जिराती, विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार, नगर पालिका नीमच अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा उपस्थिति में रहेंगी। जावरा में 24 अप्रैल को 24 अटालियन मैदान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक राजेन्द्र पांडे उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे।