*KHABAR : गौ सेवा समिति नीमच द्वारा गऊ नंदी सेवा धाम उपचार शाला पर गोवर्धन पर्व बनाया गया, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS October 23, 2025, 12:08 pm Technology

नीमच | गौ सेवा समिति नीमच द्वारा गऊ नंदी सेवा धाम उपचार शाला पर हर वर्ष की तरह बिमार घायल विकलांग गौवंश के बीच गोवर्धन पर्व बनाया गया पहले गोवर्धन बना कर पूजन किया उसके पश्चात सभी गौवंश को सजा कर गौमाता का पूजन किया गया देश मे दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व बनाया जाता है इस पर्व पर सभी गौपालक अपने अपने गौवंश को सजा धजा कर पूजन करते है क्यो की हिन्दु धर्म के ग्रंथो मे इनका विषेश स्थान है जिनकी सेवा रोजाना करनी चाहिए हम उनको एक दिन ही याद करते है बाकी दिनो वही गौवंश रोडपर कूड़ेदान का कचरा खा कर पेट भरते है और सड़क दुर्घटनाग्रस्त होकर अपनी जान गवा देते है जब की इनकी सेवा प्रति दिन करनी चहिए ताकि इनकी दुर्गति ना हो भगवान श्रीकृष्ण जी ने खुद धरती पर जन्म लेकर इनकी सेवा करने आऐ थे आज वही भूखे प्यासे गौवंश दर दर भटकते रहते है हम इनकी तब तक कदर करते है जब ये दुधारू होते है उसके बाद हम इनको अपने घर से निकाल देते है इस अयोजन मे मितेश अहीर ,पार्थ जोशी ,दुर्गा शंकर धनगर, महेश महावर, रितिक खताबिया, नीतेश सभी गौ सेवक मोजूद थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });