*KHABAR : डाक जीवन बीमा एजेंट के रूप मे कार्य करने आवेदन करें, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 7, 2026, 11:44 am Technology

नीमच | कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय बीमा योजना डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई एवं आरपीएलआई) के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन किया जाना हैं। इसके लिए मंदसौर एवं नीमच जिले के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई एवं आरपीएलआई) बीमा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु इच्छुक उम्मीदवार इस हेतु आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 मार्च 2026 को समय 12.00 बजे से होगा। इस हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष (राज्य, केंद्रीय बोर्ड) होनी चाहिए एवं कम्प्यूटर व स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए। उपरोक्त अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन तथा बायोडाटा के साथ उक्त समयावधि मे कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग, मंदसौर में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9691556634 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा दी गई हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });