*KHABAR : शुभ प्रभात योग मंडल द्वारा मातृशक्ति का होगा 8 मार्च को सम्मान, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 7, 2026, 7:43 pm Technology

नीमच। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के पावन उपलक्ष्य में आज 8 मार्च को सुबह 7:12 बजे गांधी वाटिका योग मैदान पर महिलाओं को मातृशक्ति समाज सेवा रत्नअवार्ड प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी‌ दुर्गा बामनिया भी उपस्थित होंगे। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंहल, योग गुरु दिलीप चौधरी , शिव माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर योग का प्रशिक्षण भी मातृशक्ति द्वारा ही प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा प्रकल्प में सेवाएं प्रदान करने वाली महिलाओं का सम्मान प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जाएगा। समाज में महिलाओं के विकास के विषय पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगी। कार्यक्रम में महिलाएं लाल तथा पुरुष श्वेत परिधानों में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर योग करने वाली महिलाओं के द्वारा विभिन्न मातृशक्ति के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य, अभिनय व प्रेरणा गीत कार्यक्रम भी नारी शक्ति के विषय पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });