(डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू , पूर्व विधायक नीमच ) नीमच के पूर्व विधायक डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू ने एक बयान में नीमच की हवाई पट्टी के उन्नयन के साथ हवाई सेवाओ से जोड़ने की मांग रखी है ! डाक्टर जाजू कहा की मध्यप्रदेश सरकार कई वर्षों से हवाई सेवाओ का मध्यप्रदेश में विस्तार करने और हवाई पट्टियों का उन्नयन कर एयर पोर्ट बनाने की घोषणा और योजना बना रही है प्रदेश के कई छोटे शहरों में इसके तहत एयर पोर्ट विकसित होकर हवाई सेवा से जुड़े भी ! डाक्टर जाजू ने बताया कि नीमच जो पश्चिमी मध्यप्रदेश का अंतिम जिला है का जहाँ मालवा अंचल की सबसे पुरानी लगभग 125 वर्षों पूर्व की बनी हवाई पट्टी है का दुर्भाग्य है कि जिम्मेदार लोगो की निष्क्रियता और उदासीनता के कारण नीमच की हवाई पट्टी छोटे एयर पोर्ट में परिवर्तित नहीं हो पाई! नीमच से देश के विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा का उपयोग उदयपुर , अहमदाबाद ,इंदौर से किया जा रहा है ! प्रति दिन यहाँ से कई लोगो उपरोक्त स्थानों से हवाई सेवा का उपयोग कर रहे है ! केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के माध्यम से छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने की योजना वर्षों पूर्व से शुरू कर दी है लेकिन हमारे तथाकथित नीमच की हवाई पट्टी के विकास के दावे करने वाले जिम्मेदार लोगो को नीमच की हवाई पट्टी के उन्नयन करने पर कोई ध्यान नहीं है ! डाक्टर जाजू ने उम्मीद की है कि अब तो क्षेत्र के जिम्मेदार लोग कुंभकर्णी निद्रा से जागृत होकर केंद्र और प्रदेश सरकार की हवाई सेवाओ का लाभ नीमच को मिले का प्रयास करेंगे