नीमच | शासकीय आयुर्वेद औषधालय आंत्रीबुजुर्ग द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम खजुरी आंगनवाड़ी केंद्र 1 में आयोजित किया गया | शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास,कास,प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप,अर्श,अम्लपित , प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय ,तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी प्रदान कि आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई | शिविर में कुल 93 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया शिविर में डॉ सोनिका सोलंकी , दवासाज दिलीप खोखर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गोदीबाई और रेखाजी द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई