नीमच | भोपाल। आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा के बाद मध्यप्रदेश में भी आगामी आने वाले सभी चुनावो में अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी और उसके लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह जी तोमर के मार्गदर्शन में पुरे मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर सक्रीय साथियो के साथ बैठक कर अपना संघठन मजबूत कर रही है और निरंतर प्रतिदिन संघठन के पदाधिकारियों की प्रदेश प्रभारी द्वारा नियुक्ति की जा रही है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आज आम आदमी पार्टी की नीमच जिले के सक्रिय साथियो की बैठक जिला कार्यालय महू रोड पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुई जिसमे अग्रवाल ने सक्रीय साथियो के साथ विस्तृत चर्चा कर संगठनात्मक ढांचे के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर उपस्थ्तिह साथियो की सहमति से विभिन्न पदों के लिए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित नाम का संकलन कर प्रदेश प्रभारी तोमर जी के अनुमोदन हेतु प्रेषित किये। अग्रवाल ने कहा की आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी चुनाव लड़ेंगी और इसके लिए अगले छह महीनो में आम आदमी पार्टी अपने संघठन का विस्तार बूथ स्तर तक कर देंगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने होली मिलन का कार्यक्रम भी रखा और उपस्थित सभी साथियो ने फूलो की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। आज की बैठक में डॉ राजू पाल ,चंद्रेश सेन , नरेंद्र पाटीदार , उदयराम चौहान , ओमप्रकाश पाटीदार , जाकिर हुसैन ऑटो वाला , चितरंजन गेहलोत , तुलसीराम मेघवाल , शबनम कुरैशी , बाबूलाल गायरी , बालचंद वर्मा , भंवरलाल जबड़ा , जाकिर मसूदी , प्रह्लाद काबरा , सत्यनारायण ओझा ,कारूलाल मेघवाल ,पटेल चंदेल , सुनील बामनिया , लविश कनोजिया , मोहनलाल धानुक, उदयलाल अग्रवाल एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की बधाई दी।